रिसाली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी के निर्देश, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-6, रिसाली के अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जोहर चौक, रिसाली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में पहुंचे जननायक श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्र-युवाओं की गिरफ्तारी तथा उन पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर ने कहा "जंतर-मंतर में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में पहुंचे जननायक श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्र-युवाओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना केंद्र सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं एवं विपक्ष के नेताओं पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी इस दमनात्मक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और जनता की आवाज को दबाने के हर प्रयास के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति श्री केशव बंछोर, विनय गजपाल, राजेश साहू, उत्तम कुमार मेहर, पी रामा राव, आशा सेन, भव्य सेन, राम भास्कर, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, भिखम प्रसाद, प्रेमशंकर रात्रे, अब्दुल रशीद, सिराजिद्दीन, दिवाकर गायकवाड, राहिल खान, चंद्रभान ठाकुर, राकुमार देशमुख, अनूप डे, गोविन्द चतुर्वेदी,अरविन्द वर्मन राय, संतू दास मानिकपुरी, प्रहलद सागर, विक्की शर्मा, पेनुक नेताम, राजेंद्र रजक, बसन्त सिंह, के.एके. महाजन, वेदराम यादव, पञ्च राम निषाद, मो. निजाम, सादिक अहमद, जमुना ठाकुर, ममता यादव, नन्द किशोर गुप्ता, बबिता मानिकपुरी, रामेश्वरी गायकवाड़, माया रानी, शबनम बेगम, जामुन साहू, रंजीता बंजारे, सुभद्रा सिंह, सरिता पाण्डेय, अनीता साहू, रेखा देवी, रंजीता बेनुआ, जीतेन्द्र साहू, केकती देशमुख, आशा चंद्राकर, जयंती महानंद, बिरेन्द्र पाल, लोकुमल, मुकेश देवांगन, कीर्तिलता वर्मा, मोनेश बंछोर, गुलाब दास मानिकपुरी, फ़क़ीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, इश्वर साहू, अमृत पाल सिंह, दीपक टंडन, जगतपति राय, किरण नायडू उपस्थित रहे | कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा तथा युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
**आपके हक की आवाज**
*यदि आपके पास कोई खबर है तो हमें बतायें,हम सच्चाई और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से दिखाते है।*
**विज्ञापन हेतु संपर्क करे : 9009007645**


