रिसाली, दुर्ग | दिनांक: 18 मई 2026
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रही आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6, रिसाली अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल जी के नेतृत्व में पारख बाजार, कृष्णा टॉकीज रोड रिसाली एवं बी.एस.पी. मार्केट क्षेत्र में सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम नागरिकों, व्यापारी वर्ग एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सोने-चांदी सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि ने लोगों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी एवं सभापति श्री केशव बंछोर जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी एवं सभापति श्री केशव बंछोर जी, राजेंद्र रजक, सनीर साहू, विलास राव बोरकर, राजेश साहू, विनय गजपाल, शिशिर साहू, हेमिन चतुर्वेदी, सरिता पांडे, वीरेंद्र पाल, लोकूमल होतवानी, प्रमोद चौधरी, तरुण बंजारे, मोनेश बन्छोर, अभिषेक अग्रवाल, पंकज सिंह, गिरधारी साहू, जोसेफ साबू, शबनम बेगम, शमशेर भारती, वेदराम यादव, पोषण लाल चतुर्वेदी, उत्तम लहरे, सी पी देशलहरे, ईश्वर साहू, चूड़ामणि तिवारी, थॉमस देव, केकती देशमुख, ममता यादव, विक्रम यादव, चंद्रभान सिंह ठाकुर, प्रियंका गौतम, बबीता मानिकपुरी, रेखा देवी, प्रदीप चटर्जी, रंग दास मानिकपुरी, बसंत सिंह, सोनिया ठाकुर, सुमित्रा ठाकुर, नीता जोशी, आशा चंद्राकर, राजकुमार देशमुख, सुरेंद्र वाघमारे, मोहनलाल साहू, गुलाब दास मानिकपुरी, आसाराम साहू, शंकर प्रसाद, रामेश्वरी गायकवाड़, दिवाकर गायकवाड़, सुरेन्द्र बाघमारे, अब्दुल गफ्फार, सियाराम यादव, पेनुक नेताम,अबे लाल, भीखम यादव,श्याम वर्मा,अजय कुमार,अर्जुन शांडिल्य,योगेश फेकर,अमोली राम,ईश्वर,साहू एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर जनता की आवाज बुलंद करते हुए सरकार से बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की।


