भिलाई|18 मई 2026
जिला साहू संघ भिलाई नगर के युवा प्रकोष्ठ के अंतर्गत तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, रिसाली के युवाओ को मिली नयी जिम्मेदारी मिली है समाजिक क्षेत्र में युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, सक्रियता तथा सामाजिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त पदाधिकारी समाजहित, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही यह भी अपेक्षा की गई है कि सभी पदाधिकारी अनुशासन, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
रिसाली से नव नियुक्त पदाधिकारीगण—
सह-संयोजक:
विनय गजपाल, प्रमोद साहू
मीडिया प्रभारी:
राजेश साहू, राहुल साहू
संगठन सचिव:
प्रदीप साहू, योगेश कुमार साहू, तामेश साहू
सह-सचिव:
त्रिवेंद्र साहू, योगेंद्र साहू, राहुल साहू
प्रचार सचिव:
केवल साहू, पवन साहू, तिकेंद्र साहू
युवा प्रकोष्ट संयोजक दिनेश साहू ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त टीम आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी।
अंत में संगठन की ओर से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
