महंगाई और ईंधन संकट के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल, रिसाली में जोरदार प्रदर्शन



रिसाली, दुर्ग | दिनांक - 17-05-2026
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के दिशा निर्देश पर देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दामों में हुई वृद्धि और प्रदेशभर में पेट्रोलियम संकट के खिलाफ आज ब्लॉक 6 कांग्रेस कमेटी  रिसाली अध्यक्ष दिनेश पटेल जी के नेतृत्व में दशहरा मैदान , पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जनता घंटों लाइन में खड़ी है, महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार के पास समाधान नहीं—सिर्फ बयान और ड्रामेबाजी है। सरकार की गलत नीतियों और कमजोर प्रबंधन का खामियाजा आम नागरिक, किसान, व्यापारी और युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6, रिसाली के अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और समय-समय पर उत्पन्न हो रही आपूर्ति की समस्या से आम जनता, किसान, व्यापारी, वाहन चालक तथा मध्यमवर्गीय परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर परिवहन व्यवस्था, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और घरेलू बजट पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता लगातार महंगाई और आवश्यक सेवाओं की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता की मूल समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने तथा ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की। महापौर एवं सभापति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि में अपनी आपति दर्ज करायी |


इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा , सभापति श्री केशव बंछोर , राजेंद्र रजक, राजेश साहू, मोनेश बंछोर, मोहन लाल साहू, सी पी. देश्लहरे, प्रदीप चटर्जी, राजेन्द्र बंछोर, रंग दास मानिकपुरी, पेनुक नेताम, सेम्वल समद, पंकज सिंह, अर्जुन शांडिल्य, शिशिर साहू, विनय गजपाल, संतू दास मानिकपुरी, राजू साहू, अभिषेक अग्रवाल, मोह. निजाम, चंद्रकांत कोरे, संगीता सिंह, विनोद गुप्ता, शमशेर भारती, नेतराम बारले, केशव राम, राजकुमार देशमुख, किरण नायडू, राजू साहू, अभिषेक सिंह, सनीर साहू, चंद्रभान ठाकुर, रेखा देवी, ममता यादव, हेमिन चतुर्देवी, दिनेश बेंजामिन, केकती देशमुख, दीपक टंडन, लोकुमल होतवानी, जगतपति राय, शबनम बेगम, प्रह्लाद सागर, भिखम यादव, दुधे राम जंघेल, अशोक सिन्हा, शंकर महापात्र, मायारानी, शंकर प्रसाद, तरुण सोना, लोकेश नरेश गौरव महानद, रवि बाघ, दामोदर, बबिता मानिकपुरी, जमुना धनकर, कांति बाई डहरे, चंद्रमुखी डहरिया, बिरेन्द्र पाल, राहुल सिंह, रमण बरहरे, अमृत पाल टीटू, अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |