रिसाली, दुर्ग | दिनांक : 21 मई 2026
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6, रिसाली द्वारा जोहर चौक, रिसाली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय राजीव गाँधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली के अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को आतंकवाद के विरोध में शपथ कराई गई। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
वक्ताओं ने राजीव गाँधी जी के आधुनिक भारत निर्माण, तकनीकी विकास एवं युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को भी याद किया।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, सभी वरिष्ट कांग्रेसी में राजेंद्र रजक, सनीर साहू, राजेश साहू, नोहर सिंह गजेन्द्र, रेखा देवी, चुम्मन देशमुख, डोमन प्रसाद यादव, जितेन्द्र चंद्राकर, पंकज सिंह, किरण नायडू, पेनुक नेताम, गुलाब दास मानिकपुरी, राजकुमार देशमुख, जमुना ठाकुर, वादिका साहू, नंदकिशोर गुप्ता, आ. एस. चंद्राकर, सरिता पांडे, हरिश्चंद्र देशमुख, केशव राम चंद्राकर, अशोक कुमार सिन्हा, शरद चन्द्र ताम्रकार, चंद्रभान सिंह ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल,सी पी देशलहरे, भीखम यादव, अब्दुल गफ्फार, श्याम वर्मा, मोनेश बन्छोर, अमृत पाल सिंह टीटू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
.jpeg)
