विशेष रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना e-KYC का महा-अभियान, 30 जून तक बायोमेट्रिक अनिवार्य

भिलाई/रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक, महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश भर में हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार ने पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने के लिए e-KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सी एस सी संचालक राजेश साहू ने बताया की  1 अप्रैल 2026 से शुरू होना था लेकिन कुछ सर्वर की तकनिकी खराबी के कारण अभी हितग्राहियों को थोडा इंतजार करने कहा गया है जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह सोमवार तक सर्वर की समस्या दुरुस्त कर ली जाएगी, ऐसा अधिकारियो का कहना है | 
सी एस सी सेंटर पर लग रही भीड़
महतारी वंदन योजना E-kyc सी एस संचालक के द्वारा से ग्राम पंचायत/वार्ड  में शिविर के माध्यम से किया जाना है लेकिन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाएं भारी संख्या में सी एस सी  केंद्रों पर पहुँच रही हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर (Biometric) के जरिए लाभार्थियों की पहचान सत्यापित की जानी है।
समाचार के मुख्य बिंदु:
  • अंतिम चेतावनी: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक जिन लाभार्थियों का e-KYC पूर्ण नहीं होगा, उनकी आगामी मासिक किस्तें रोकी जा सकती हैं।
  • ₹1000 की सुरक्षा: यह प्रक्रिया इसलिए की जा रही है ताकि योजना की ₹1000 की मासिक राशि बिना किसी बिचौलिए या तकनीकी बाधा के सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुँचती रहे।
  • जॉइंट अकाउंट पर रोक: प्रशासन ने सलाह दी है कि महिलाएं अपना स्वयं का (Single) बैंक खाता ही उपयोग करें। संयुक्त खाते (Joint Account) होने पर भुगतान में समस्या आ सकती है।


इन केंद्रों पर मिल रही है सुविधा:
सरकार ने भीड़ को देखते हुए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है:
  1. आंगनबाड़ी केंद्र: हर मोहल्ले और गाँव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया गया है।
  2. चॉइस सेंटर (CSC): यहाँ महिलाएं आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर जा सकती हैं।
  3. वार्ड और पंचायत कार्यालय: विशेष शिविर लगाकर e-KYC किया जा रहा है।
जरूरी सावधानी:
लाभार्थी अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वह मोबाइल नंबर साथ रखें जो बैंक से लिंक है। केंद्र पर रसीद लेना न भूलें, क्योंकि सफल सत्यापन के बाद रसीद ही आपके पास मुख्य प्रमाण है।

➡️ प्रक्रिया की स्थिति:
जानकारी के अनुसार वर्तमान में सर्वर में तकनिकी खराबी के कारण महतरी वंदन e-kyc अभी शुरू नहीं हो सकी है सी एस सी मनेजर ने बताया कि तकनिकी टीम इस पर काम कर रही है यह e-kyc  अगले सप्ताह सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।  हितग्राहियों से अनुरोध है सर्वर में तकनिकी सुधार के भी अपना e-kyc कराये, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |