रिसाली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा



रिसाली। आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को वीआईपी नगर स्थित गणेश मंच (भवन) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल जी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व गृहमंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी, भिलाई शहर प्रभारी श्री प्रमोद दुबे जी, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी एवं सभापति श्री केशव बंछोर जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ अध्यक्ष नियुक्ति एवं बूथ का गठन संबंधी चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं 40 वार्ड में बूथ गठन हेतु वार्ड प्रभारी नियुक्त की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर जनता के बीच कार्य करने एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीगण, एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी, एन.एस.यू.आई., युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन भिलाई शहर जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र रजक जी द्वारा किया गया।