इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस फैसले से देश के हर वर्ग—किसान, श्रमिक, मध्यमवर्ग एवं आम परिवारों—को व्यापक लाभ मिलेगा। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह कदम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
केंद्र सरकार ने चुनौतीपूर्ण समय में भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है, जो उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।
