सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली में नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, एक्स-रे व सोनोग्राफी शुरू


  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसाली में 'टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0' का आगाज
  • एक्स-रे और सोनोग्राफी सेवा शुरू
  • मरीजों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों में भटकने से मिलेगी राहत, शिघ्रता से जांच के पश्चात मिल सकेगा स्वास्थ्य लाभ
दुर्ग | विश्व टीबी दिवस के अवसर पर दिनांक 24/03/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) रिसाली में "टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0" का भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अस्पताल में बहुप्रतीक्षित एक्स-रे एवं सोनोग्राफी सेवाओं का भी विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अब अपने ही क्षेत्र में उन्नत और निःशुल्क जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती ललित मीनाक्षी चंद्राकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से जनप्रतिनिधि श्री युवराज बेलचंदन, पार्षद श्रीमती सारिका साहू, प्रेम साहू, पुनीत यादव, विनोद जैन एवं श्रीमती मीनू निषाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि एक्स-रे और सोनोग्राफी की सुविधा शुरू होने से रिसाली और आसपास के ग्रामीणों को अब जांच के लिए शहर के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार भी त्वरित गति से हो सकेगा।

टीबी मुक्त भारत का संकल्प:
बीएमओ निकुम डॉ. डी.के. बेलचंदन एवं उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी उन्मूलन के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और 'निक्षय मित्र' बनकर समाज इस लड़ाई में अपना योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मितानिनों ने एकजुट होकर भारत को टीबी मुक्त बनाने की शपथ ली।
उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनीषा ठाकुर, डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. लिपिका श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र वर्मा (BPM), श्रीमती आरती वर्मा (RMA), श्रीमती सरोज साहू (LHV), प्रवीण रात्रे (RHO), दीपक चंद्राकर (MLT), अभिषेक शुक्ला (फार्मासिस्ट) सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन प्रशिक्षिका एवं मितानिनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।