राजेंद्र रजक को जिला कांग्रेस भिलाई में मिली नई जिम्मेदारी, महामंत्री पद पर हुई नियुक्ति


दुर्ग
. प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा राजेंद्र रजक को जिला कांग्रेस भिलाई का महामंत्री पद सौंपा गया है। यह नियुक्ति संगठन की मजबूती और सभी स्तरों पर सक्रिय संगठनात्मक कार्यों को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से की गई है। 
राजेंद्र रजक पूर्व  में रजककार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य रह चुके है वे पूर्व में विपक्ष में  15 वर्षो तक पार्षद व प्रभारी सामाजिक कल्याण एवं गरीबी शमन विभाग भिलाई निगम में रह चुके है ।  इनका राजनीतिक अनुभव और संगठन कार्य में गहन योगदान रहा है। उन्हें यह विश्वास है कि उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से जिला कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राजेंद्र रजक के मार्गदर्शन में संगठन न केवल जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचेगा,बल्कि आगामी चुनाव और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

राजेंद्र रजक ने अपने संदेश में कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों को सशक्त बनाएँगे और जनता के हितों की सेवा में अपना योगदान देंगे। उन्होंने नियुक्ति के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई  का आभार प्रगट किये एवं धन्यवाद ज्ञापित किये |