मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें तथा जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाएं।
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्लाक के नवनियुक्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष: डोमार देशमुख, जोसेफ साबू। महामंत्री: वीरेंद्र पाल। सचिव: जयंती महानंद, बबिता मानिकपुरी, दुधे राम जंघेल, प्रियंका गौतम, प्रमोद चौधरी। सह-सचिव: राहिल खान, सी.पी. देशलहरे, माया रानी, दिनेश बेंजामिन, संजू राव, दीपक तिवारी उपस्थित थे ।

