भिलाई. 414 वा सप्ताह स्वच्छता अभियान टीम का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्मा चौक जी रोड चंद्र मौर्या टॉकीज के सामने सुपेला भिलाई में कर्मा चौक की साफ सफाई करते हुए आगामी कर्मा जयंती के लिए सुसज्जित व्यवस्थित किया गया । इसके उपरांत बृहद रूप से स्वच्छता अभियान टीम से प्रारंभ से जुड़े हुए समस्त महिला सशक्तिकरण, मातृशक्ति, नारी तू नारायणी का स्वरूप लिए महिलाओं के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाते हुए सभी महिलाओं को शाल, श्रीफल, पुष्प, देकर के सम्मानित करते हुए सुबह 7:00 से 9:00 बजे का जो समय स्वच्छता के लिए निर्धारित किया जाता है उसमें अपनी अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हुए निरंतर स्वच्छता के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागृत करने के लिए अनुरोध किया गया एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ महिलाओं के इस कार्य को सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनका हुआ सम्मान:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दानेश्वरी साहू, हेमा साहू, अंजू साहू, ऋतू ताम्रकार, तारनी साहू,सीमा वाजपेयी, पार्षद लक्ष्मी साहू आदि का सम्मान हुआ|
इस अवसर में स्वच्छता अभियान के सिपाही प्रेमचंद साहू, हर्ष देव साहू, देवेश साहू, ज्ञानिक साहू, दिनेश हिरवानी, भुवन साहू, भूपेंद्र साहू, गुलाब साहू, परस साहू, शैलेंद्र साहू, अजय साहू, कबीर साहू, भवन साहू, थगेश्वर साहू, इंद्रजीत पात्रा, बृजेश साहू, मनहरण ठाकुर, रोशन देशमुख, पवन साहू, ईश्वरी साहू, अमित साहू, वेदांत साहू, धनसाय साहू, देवेंद्र साहू, मुकेश साहू, नन्हे सिपाही जानवी देशमुख, आराध्य साहू, जयंस साहू, ऐश्वर्या साहू उपस्थित रहे |

