दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार | आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया

 


▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा  मात्र 1.770 kg जप्त किया गया ।

गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी

प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी

दुर्ग. दिनांक 03.02.2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

घटनास्थल :

जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा  1.770 kg जप्त अनुसार)

नगद राशि ₹1500/-

एक मोबाइल फोन

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।