कोरिया. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास और संस्कृति साथ-साथ आगे बढ़ें। जनसेवा और विरासत के सम्मान के माध्यम से छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
