पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली के विभिन्न वार्डों में की भगवान शिव की आराधना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना किये


रिसाली: महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रिसाली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न शिवालयों में पहुँचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए प्रदेश की खुशहाली, शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्ति का यह पर्व हमें संयम और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है।

वरिष्ठ जनों एवं वार्डवासियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूजन कार्यक्रम में रिसाली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल, पार्षद विनय नेतामअनूप डेडी नारायणचंद्रकांत कोरेराजेश साहूजयंती महानंदसंतू दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और वार्डवासी उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह पर शिव भजनों व भंडारे का आयोजन भी किया गया।