महिला कांग्रेस ब्लॉक-6 की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और सक्रियता पर हुई विस्तृत चर्चा


भिलाई (स्टेशन मरोदा):
आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-6 के अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ब्लॉक-6 की एक आवश्यक समीक्षा बैठक स्टेशन मरोदा स्थित दुर्गा मंच में आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य उद्देश्य:

सक्रियता और भूमिका: संगठन के कार्यों और आगामी चुनावों में महिला कांग्रेस के सदस्यों की सक्रियता और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा।

जवाबदारी का निर्धारण: कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार हेतु नई जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार-विमर्श।

परिचय एवं समन्वय: नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए परिचय सत्र का आयोजन।

प्रमुख उपस्थिति:

बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक-6 महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती हेमिन चतुर्वेदी, जिला महासचिव सरिता पांडे, वार्ड-18 की पार्षद श्रीमती रेखा देवी और प्रियंका गौतम (छाया पार्षद) उपस्थित रहीं।

इनके साथ ही सोना प्रसाद, आशा चन्द्राकर, शबनम बेगम, माया रानी, नीरा निषाद, जमुना धनकर, रीता महतो, हेमलता पाटिल, ओमनी साव, ललिता बाई, राजीमा बेगम, शीला देवांगन, खिलेश्वरी निषाद, रेखा मंडल सहित सभी वार्डों के लगभग 62 सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुरुष विंग से भगेलु राम ठाकुर, बसंत सिंह, घनश्याम साव, लीलाधर निर्मलकर, और पोषण लाल चतुर्वेदी ने भी बैठक में अपनी सहभागिता दी।


ब्लॉक अध्यक्ष का संबोधन:

ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना में 1000/- रूपये देकर सरकार बनायीं है किन्तु अधिक बिजली बिल, गैस और खाद्य सामग्री में मूल्य बढाकर उससे ज्यादा वसूल रही है | कुल मिलाकर बी.जे. पी. सरकार जनता को लुट रही है | यह जानकारी घर-घर जाकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बताने हेतु कहा गया | संगठन की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी सर्वोपरि है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।