विद्यालय के डायरेक्टर श्री डी एल सिन्हा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत की। कक्षा 12वीं की छात्रा कु हर्षिता बार्ले एवं छात्र वेदांत वर्मा विद्यालय में बिताए हुए क्षणों को याद करते हुए भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम को डॉ. तनुजा चंद्राकर, श्रुति राव, रोलिक, बेंजामिन एवं आदित्य शाह ने भी संबोधित किये। मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी ही अपने माता पिता एवं विद्यालय के नाम को रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने माता पिता के आदेशों को पालन करना, ऐसा कोई भी कार्य मत करना जिससे माता पिता कलंकित हो, जीवन में हमेशा अनुशासन का पालन करना।
विद्यालय के प्राचार्य श्री के आर सिन्हा ने विदाई के इस बेला पर विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हमेशा की तरह, आगे की उच्च पढ़ाई और जीवन यात्रा में अनुशासित रहकर विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य ,लगन और पुरुषार्थ के साथ सच्चे मन से सच्चे लोगों की संगति करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का शुभाशीष प्रदान किए।।तत्पश्चात् आए हुए अतिथियों को शाला प्रबंधन समिति द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक एन के चंद्राकर उपप्राचार्य प्रमोद कुमार, इंग्लिश मीडियम प्रभारी प्राचार्य श्रीमती शांता सोनवानी कॉमर्स के शिक्षक प्रदीप सिंह, बी एल यादव, अनिता यादव, वंदना सोनवानी सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री के के साहू ने किया।
