ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 06 रिसाली की नवीन कार्यकारिणी घोषित

रिसाली,दुर्ग. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 06 रिसाली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर  अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी से अनुमोदन कराकर ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी। 

ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत करने एवं क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष क्रमश: डोमार देशमुख,लोकुमल होतवानी,केकती देशमुख,जोसेफ साबू, श्यामल राव,महामंत्री क्रमश: वीरेंद्र पाल, चन्द्र कुमार साहू, तरुण बंजारे, रामनाथ यादव, वादिका साहू, मीडिया प्रभारी राजेश साहू, सह-मीडिया प्रभारी दीपक टंडन, कोषाध्यक्ष अमन शर्मा, सचिव क्रमश:शिशिर साहू, उत्तम कुमार देशलहरे, जयंती महानंद, बबिता मानिकपुरी, प्रमोद चौधरी, वजीहुद्दीन सिद्धिक्की, सीमा लादेर,विजय गजपाल,दुधे राम जंघेल, प्रियंका गौतम, सह-सचिव क्रमश:जी राहुल, राहिल खान, सी पी देशलहरे, माया रानी, दिनेश बेंजामिन, दीपक तिवारी, संजू राव, शमशेर भारती, शबनम बेगम, सोना प्रसाद सहित अन्य पदों पर समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी साथी संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।