🔴 पुलिस अधीक्षक दुर्ग कार्यालय में ई-ऑफिस संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्न
🔴 NIC वीसी हॉल में अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई तकनीकी प्रशिक्षण
🔴 पुलिस अधीक्षक कार्यालय को काग़ज़ी कार्यवाही से मुक्त कर ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्णतः प्रभावी किए जाने के निर्देश
दुर्ग. आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु NIC वीसी हॉल में ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण *श्रीमती श्वेता चौबे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO)* द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत फाइल मूवमेंट, नोटशीट तैयार करना, दस्तावेज अपलोड, ऑनलाइन अनुमोदन, समयबद्ध निस्तारण तथा पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली को चरणबद्ध रूप से काग़ज़ी प्रणाली से मुक्त कर ई-ऑफिस आधारित प्रणाली के माध्यम से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं दक्षता सुनिश्चित हो सके।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में
*श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय)*,
*श्री मणिशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*,
*श्रीमती सावित्री धुर्वे, मुख्य लिपिक*,
*श्री गोकुल राम देवगन, पुलिस स्टेनोग्राफर*,
*श्री बृजमोहन राजपूत, मुख्य आंकिक*,
*श्री आकाश राजपूत, सहायक उप निरीक्षक*
तथा अन्य सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
