नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से की सौजन्य भेंट



रायपुर. आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के गौरवशाली जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे सर्वांगीण विकास, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से राष्ट्रपति जी को अवगत कराया।