रिसाली. संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 06 रिसाली में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी में पेनुक नेताम को रुआबांधा तालपुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि पेनुक नेताम के नेतृत्व में रुआबांधा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नियुक्ति के पश्चात पेनुक नेताम जी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इसे जमीनी स्तर के नेता का सम्मान बताया है। समर्थकों का कहना है कि नेताम जी हमेशा से जनता की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं, जिसका लाभ अब संगठन को व्यापक रूप से मिलेगा।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र 06 रिसाली के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भरोसा जताया है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपनी ऊर्जा और अनुभव से ब्लॉक कांग्रेस क्र 06 के अंतर्गत आने वाले रुआबांधा तालपुरी मंडल में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
पेनुक नेताम ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पेनुक नेताम जी ने शीर्ष नेतृत्व और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और क्षेत्र की जनता की सेवा करना है।"
