आज आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभाला। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन निचले स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। इस कड़ी में ब्लोक क्र 06 के नवनियुक्त 7 मंडल के अध्यक्ष क्रमश: नंद किशोर गुप्ता, अशोक कुमार सिन्हा, शीतल यादव, मो. नियाज़, संतू दास मानिकपुरी, पेनुक नेताम सहित किरण नायडू को माला पहनाकर बधाई दिए |
कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश
पदभार ग्रहण कराने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू ने कहा, ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। नई नियुक्तियों से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाएँ। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में मेहनत की कद्र है। अब समय है कि हम एकजुट होकर जनता के हक की लड़ाई लड़ें।" उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से कहा कि वे हर वार्ड में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें।
वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, रिसाली निगम सभापति केशव बंछोर एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पार्षदगण, एम आई सी गण, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमैन, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं का स्वागत
समारोह में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ नए ब्लाक अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' और 'ताम्रध्वज साहू जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर बड़ी सख्या में कांग्रेसी मजूद रहे |
नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश पटेल का संकल्प
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस को अजेय बनाना है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

